वाइटल तेल अवीव होटल, तेल अवीव के हृदयस्थल में स्थित अत्यंत नज़ाकत से डिज़ाइन किया गया विलासमय बुटीक होटल है.
हम उन अतिथियों को पूर्ण सामंजस्य के साथ सेवाएं देते हैं, जो मनोरम वातावरण तथा उच्च स्तर की व्यक्तिगत सेवाएं चाहते हैं.
तेल अवीव होटल आधुनिक तरीके से सजाया गया है तथा विशाल कमरे एवं उच्च मानक सुविधाएं प्रदान करता है.
स्थान
यह बुटीक होटल तेल अवीव के सांस्कृतिक तथा व्यावसायिक केन्द्र में, विट्जमैन सेंटर पर स्थित है तथा इसका स्थान इसके मुख्य लाभों में से एक है.
हमारे अतिथि तेल अवीव के सभी बडे़ महत्वपूर्ण प्रतीकों : द 'ओपेरा हाउस', 'तेल अवीव म्यूजियम', 'एज़रायले शॅपिंग सेंटर', 'कोर्ट हाउस' तथा बेहतरीन रेस्ट्राँ की नजदीकी का आंनद लेते है. ये सभी स्थान होटल से पैदल जाए जा सकते हैं तथा इज़राइल के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मात्र 25 मिनट की दूरी पर हैं.
आपकी सुविधा के लिये होटल के निकट ही एक ट्रेन स्टेशन तथा एक टैक्सी स्टेशन है.
सेवा और सुविधाएं
वाइटल होटल आपको श्रेष्ठ सुविधा प्रदान करता है, जो निश्चित रूप से किसी का भी ठहरना, एक गुणवत्तापूर्वक तथा आंनददायक अनुभव बनाती हैं. हमारा स्टाफ आपको व्यक्तिगत उच्च स्तरीय सेवा के साथ घर जैसा वातावरण प्रदान करता है। हम होटल के सभी कमरों में तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में वायरलैस इंटरनेट एक्सेस प्रदान करते हैं. एक निजी एलिवेटर हमारे अतिथियों को सीधे नये शॉपिंग सेंटर तथा विट्ज़मैन कैफे सेंटर तक ले जाता है.
हम घर से दूर आपका घर हैं.
कमरे एवं सूइट्स
- आप एक विशाल निजी कमरा चुन सकते हैं या एक विलासितापूर्ण बिज़नेस सूइट जो हाई स्पीड वायरलैस इंटरनेट, मांग पर कमरे में फिल्मों का विशेष प्रबंध तथा अन्य बहुत कुछ प्रथम श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करता है.
- सभी 60 कमरों में पार्क्वेट फर्श, केबल टीवी (इंग्लिश मूवी चैनल के साथ), एअर कंडीशनिंग, निजी बाथरूम/शावर, हेअर ड्रायर, मिनी बार, कॉफी सुविधाएं, एक तिजोरी तथा भूमिगत पार्किंग (अतिरिक्त शुल्क पर) हैं. कमरों की दरें तथा सभी सुविधाएं जानने के लिये यहां क्लिक करें.
- क्लब रूम : क्लब के कमरे काफी बडे़, पॅम्परिंग, तथा उच्च मानक के हैं जिनमें शामिल है : एक इजराइली फलों की टोकरी तथा मिनरल वॉटर (चेक इन के समय), एक पॅम्परिंग स्नान वस्त्र तथा बारहवीं मंजिल पर स्थित बिज़नेस लाउंज में मुफ्त प्रवेश.
- तेल अवीव में वाइटल होटल हमारे दो में से किसी भी शानदार बिज़नेस सूइट्स में आपको ठहरने के लिये आमंत्रित करता है.
वाइटल होटल 'गो एक्टिव' जिम में आपका स्वागत करता है. इस 2000 स्कवेयर मीटर फिटनेस सेन्टर की विशेषताएं हैं अत्याधिक आधुनिक स्टूडिओ, विश्व के प्रमुख उपकरण तथा निजी प्रशिक्षक (अतिरिक्त शुल्क पर).
शॉपिंग सेन्टर
होटल विट्जमैन सेंटर के ठीक ऊपर बनाया गया है. मॉल में कॉफी शॉप्स, फूड कोर्ट, एक सुपर मार्केट, एक दवाई की दुकान, एक पुस्तक भण्डार, एक हेअर सेलून तथा विरले कपड़ों के बुटीक्स हैं. एक प्राइवेट एलिवेटर होटल को विट्जमैन सेंटर में स्थित दुकानों तथा कैफे से जोडता है.
बिज़नेस लाउंज
हमारा सुंदर बिज़नेस लाउंज ऊपर होटल की बाहरवीं मंजिल पर स्थित है.
बिज़नेस लाउंज जो सूक्ष्मतापूर्वक जापानी शैली में डिज़ाइन किया गया है, वाइटल बुटीक होटल, तेल अवीव में आपके ठहरने के दौरान आपकी बिज़नेस तथा निजी दोनों तरह की आवश्यक सेवाएं प्रदान करता है.
लाउंज एक ऐसा आरामदायक तथा प्रभावी माहौल का निर्माण करता है जो बिज़नेस मीटिंग, प्रेज़ेन्टेशन की तैयारी या व्यस्त कार्यक्रम में सुकून पाने के लिये यथोचित हो.